Orai News: जुगराजपुर गोशाला में मृत मिले आधा दर्जन गोवंश
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर में संचालित स्थाई बृहद गोशाला में करीब आधा दर्जन गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत की गई तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।सुबह ग्रामीण राहुल, वीपी सिंह, जीतू आदि गोशाला पहुंचे तो अंदर की बदहाल स्थिति देखकर दंग रह गए। जगह-जगह पानी और अव्यवस्थाओं के बीच मृत गोवंश पड़े होने की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीवीओ मनोज अवस्थी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बृजेंद्र तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी रवि कुमार तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक कुठौंद जगदंबा प्रसाद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.