उरई, अगस्त 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता सदर कोतवाली पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक लाख 62 हजार 270 रुपये नकद बरामद किए हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुहल्ला बघौरा में एक घर के अंदर जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना पर जेल चौकी प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा के साथ पुलिस टीम ने छापेमारी की। नलकूप कार्यालय के सामने राजेश यादव के मकान के एक कमरे में जुआ का फड़ सजा था। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में साहिल, शिवा, अक्की यादव उर्फ अंकित यादव, शिवशंकर, प्रिंस, फिरोज, अनस और राजेश यादव शामिल हैं। सभी कालपी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी बरामद की। कोतव...