उरई, अगस्त 20 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरोधात्मक अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पंडौरा गांव के बाहर बने ट्यूबबेल में छापा मारकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1.57 लाख रुपये की मालफड़, 7,500 रुपये जामातलाशी तथा ताश की चार गड्डियां, नौ मोबाइल फोन और एक पावर बैंक बरामद किया। पुलिस ने नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंडौरा गांव के बाहर शिवमोहन दीक्षित उर्फ शिवा दीक्षित के ट्यूबवेल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष कदौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के खान मोहल्ला मा...