Orai News: जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 71 हजार रुपये बरामद
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: आटा। संवाददाता भदरेखी पुलिया के पास नीम के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे पांच लोगों को आटा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। मौके से फड़ पर लगी रकम समेत कुल 71,180 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।पुलिस को भदरेखी पुलिया से करीब 200 मीटर पहले नीम के पेड़ के पास कुछ लोगों के ताश के पत्तों से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा द्वारा गठित टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम में एसएसआई दयाशंकर पाण्डेय, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण परिहार समेत पुलिस फोर्स शामिल रहा। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इमिलिया बुजुर्ग निवासी कमलेश चौधरी, नया पटेल नगर उरई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.