Orai News: जुआं खेल रहे दो युवक पकड़े
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: जालौन। हार जीत की बाजी लगा रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है जबकि तीन आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार की रात करीब 10 बजे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि गुरू मस्तराम आश्रम के पास कुछ लोग रात के अंधेरे में हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से सहावनाका निवासी जितेंद्र व पहलवानबाड़ा निवासी राशिद खान को दबोच लिया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर हिरदेशाह निवासी वसीम, तौहीद व तोपखाना निवासी नसीम मौके से भाग निकले। पुलिस ने मालफलड़ पर 47500 रुपये नकद और जामा तालाशी में 2200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.