Orai News: जीआरपी ने स्टेशन व ट्रेनों को चेक किया
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: उरई। संवाददाता जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने देर रात को उरई स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के साथ ही झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर आने जाने वाली टे्रनों को चेक किया। बोगियों में जाकर लोगों से पूछताछ करते हुए यात्रियों से संवाद किया। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध नजर आया, उससे पूछताछ कर आई कार्ड चेक किया गया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके सहयोग के लिए रेलवे पुलिस बराबर काम कर रही है। वह निडरता के साथ यात्रा पूरी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.