उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता जीआईसी प्रशासन द्वारा 50 साल पुराना आम रास्ता बंद कर दिए जाने से राजेंद्र नगर और पटेल नगर मोहल्ले के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ मोहल्लेवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने कॉलेज प्रशासन और डीआईओएस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जनहित में रास्ता खुलवाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Orai News: जीआईसी प्रशासन ने 50 साल पुराना रास्ता दीवार लगाकर किया बंदआम रास्ता बंद होने पर प्रदर्शन ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन द्वारा पटेल नगर बम्बी रोड से जीआईसी परिसर होकर मंदिर एवं विद्यालय तक जाने वाले 50 वर्ष पुराने रास्ते पर दीवार खड़ी कर अवरोध कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से आम जनमानस, वृद्...