Orai News: जिले में डेंगू का कहर जारी, उरई में फिर मिला डेंगू का नया मरीज
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को उरई में एक और डेंगू मरीज मिलने से जिले में कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मलेरिया विभाग की टीम ने डेंगू मरीज के परिजनों के व्यक्ति के नमूने लेकर स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजे हैं।धनौरा कला निवासी 13 वर्षीय रुद्र को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू पॉजिटिव मिलने पर पीएचसी छिरिया सलेमपुर में जिला मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीज के परिजनों के रक्त नमूने लेकर स्लाइड बनाई और जांच के लिए भेजा। साथ ही घर और आसपास सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइड दवा का छिड़काव, इनडोर फॉगिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया। अभियान में जिला मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.