उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 11 लाख तिरंगा घर-घर फहराए जाएंगे। इनकी आपूर्ति विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा तिरंगों की आपूर्ति पंचायती राज एवं ग्राम विकास विभाग करेगा। नौ से 17 अगस्त तक यह अभियान जोर शोर से चलेगा।शासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर हर घर तिरंगा फहराए जाने की कवायद की जा रही है जिससे आम लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो। इसको लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। जनपद में इस बार कुल 11 लाख तिरंगा फहराए जाने हैं। इसको लेकर विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जनपद में हर घर तिरंगा का भव्यता से होगा आयोजन तैयारियां पूरी हुई इनमें पंचायती राज एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा सबसे अधिक तिरं...