उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में जिला क्लस्टर सुविधा इकाई की पंचम समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। इसमें हितधारकों को तमाम जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम का प्रारम्भ धीरपाल सिंह ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी अधिकारियों कार्मिकों एवं समस्त हितधारकों का स्वागत करते हुए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा प्रस्तावित अन्य 03 तीन क्लस्टरों ताजी सब्जियाँ व तिल की कार्यवाही यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये है। कार्यक्रम के अंत में धीरपाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...