Orai News: जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे बत्ती गुल होने से गर्मी में बिलबिलाए मरीज
उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में दोपहर से शाम तक डेढ़ घंटे बिजली गुल होने से इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे अस्पताल की बत्ती गुल होने के बाद जहां इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को गर्मी में तड़पना पड़ा तो वहीं वार्ड में भर्ती मरीज भी उमस भरी गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिला अस्पताल की डेढ़ घंटे बत्ती गुल, वार्डों में छाया अंधेरा, मरीज बेहाल बिजली कटौती का समय जिला अस्पताल को 24 घंटे दी जाने वाली अंडरग्राउंड लाइन से निर्बाध बिजली आपूर्ति ने एक बार फिर शनिवार को दगा दे दिया। 3:15 मिनट पर अचानक पूरे अस्पताल की बिजली पावर हाउस से कोई तकनीकी खराबी के कारण गुल हो गई। अचानक पूरे अस्पताल की बिजली गुल होने के बाद जनरेटर न चलने से अस्पताल के इमरजेंसी वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.