उरई, जुलाई 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे से पूरे अस्पताल की बत्ती गुल होने से 4 घंटे तक हाहाकार मचा रहा। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की किलकारी की जगह गर्मी से कुपोषित बच्चे भीषण उमस भरी गर्मी में पसीने से लथपथ छटपटाते दिखे। वहीं वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी बर्दाश्त न करने पर कोई बरामदे में कोई परिसर में गर्मी से बिलबिलाते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा लूज मोशन और गंभीर मरीजों को वार्ड में बिना बिजली के गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।शुक्रवार को सुबह बारिश के बाद धूप के साथ भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। वहीं पावर हाउस से जिला अस्पताल को 24 घंटे दी जाने वाली निर्बाध बिजली आपूर्ति पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने से जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। पूरे अस्पताल की बिजली गु...