Orai News: जिला अस्पताल के सीटी स्कैन चैंबर में यूपीएस पैनल में ब्लास्ट से लगी आग से हड़कंप
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर को बड़ा हादसा टल गया। सीटी स्कैन चैंबर में लगे यूपीएस पैनल में ब्लास्ट होने से आग लग गई। चैंबर में धुआं भरते ही कर्मचारी और मरीज घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल में रोजाना की तरह गुरुवार सुबह से सीटी स्कैन संचालित था। करीब 15 मरीजों की सीटी हो चुकी थी। इसी दौरान दोपहर में अचानक यूपीएस पैनल में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते चैंबर में धुआं भर गया। वहां मौजूद टेक्नीशियन और कर्मचारी किसी तरह बाहर निकले और जान बचाई। सूचना पर अस्पताल स्टाफ पहुंचा और फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने बड़ा रूप नहीं लिया, वरना सीटी स्कैन जैसी महंगी मशीन और पूरा वार्ड चपेट में आ सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए सीटी स्कैन सेवा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.