Orai News: जिला अस्पताल के सिटी स्कैन यूनिट में लगी आग, मची अफरा-तफरी
उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: उरई। जिला अस्पताल के सिटी स्कैन यूनिट में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई। बैटरी में फॉल्ट के बाद हुए धमाके से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार दोपहर को उरई स्थित जिला अस्पताल में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में बैटरी में फॉल्ट होने से अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही यूनिट में मौजूद स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैटरी में शॉर्ट सर्किट के बाद तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते धुआं फैल गया। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.