Orai News: जालौन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट, तोड़फोड़
उरई, नवम्बर 18 -- Orai News: जालौन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को डॉक्टरों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। प्रैक्टिकल में फेल बीएससी नर्सिंग छात्रों को पास कराने के लिए 35-35 हजार रुपये की मांग का आरोप लगाकर पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्राचार्य कार्यालय में बातचीत के दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि हंगामा शुरू हो गया। सीनियर और जूनियर डॉक्टरों की कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट होने लगी, जिसमें एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नर्सिंग के उन छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी से मिलने पहुंचे थे, जिन्हें प्रैक्टिकल में अनुत्तीर्ण किया गया है। इन्हें पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.