Orai News: जालौन पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों में उपनिरीक्षकों की नई तैनाती
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण व्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 33 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 13 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक, 7 मुख्य आरक्षी, 8 आरक्षी तथा 3 महिला आरक्षी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई थानों, चौकियों और साइबर इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं।सबसे अहम बदलाव थाना आटा क्षेत्र की इटौरा चौकी में किया गया है। यहां उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की तैनाती की गई है जबकि उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को आटा, कदौरा, कैलिया, गोहन, कोटरा, कोंच, चुर्खी, कालपी, जाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.