उरई, अगस्त 16 -- Orai News: जालौन। संवाददाता अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ कानपुर जोन ने रविवार को जनपद जालौन के सर्किल जालौन स्थित कोतवाली जालौन परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना।इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अभी तक परिवार परामर्श केंद्र की सुविधा केवल जिला मुख्यालय पर उपलब्ध थी। जालौन, कुठौंद और सिरसा कलार क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को काउंसलिंग के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और धन दोनों खर्च होता था। कई बार दूरी के कारण लोग समस्या लेकर पहुंच भी नहीं पाते थे। सर्किल स्तर पर केंद्र शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि परिवार में छोटे-छोटे व...