Orai News: जालौन-उरई रोड पर गाय आने से हादसा, दो गाड़ियों में भिड़ंत के बाद खेत में पलटा डंपर
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन-उरई मार्ग पर भिटारा गांव के आगे पेट्रोल टैंक के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटा। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गाय को बचाने के दौरान दो वाहनों की भिड़ंत डंपर के चालक विवेक शर्मा निवासी फिरोजाबाद उरई से बालू भरकर जा रहे थे। भिटारा के आगे पेट्रोल टैंक के पास पहुंचते ही सड़क पर अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही दूसरी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर संतुलन खोकर खेत में पलट गया। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.