उरई, जुलाई 13 -- Orai News: उरई। प्राथमिक विद्यालय छानी खास जालौन का विद्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यहां 59 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और चार शिक्षकों की यहां तैनाती है। विद्यालय भवन में जगह-जगह कक्षाओं की दीवारें लेंटर चटक चुके हैं। जर्जर भवन की हालत यह है कि इसे अंदर से देखने में ही दहशत हो जाती है। बारिश का मौसम चल रहा है पानी और नमी से कभी भी यह भवन गिर सकता है। यहां के शिक्षक लगातार पत्राचार करके जर्जर भवन को खत्म करने की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन शिक्षा विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में इस दिशा में अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: 96 जर्जर स्कूलों में जान जोखिम में डाल पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल यह भी पढ़ें- Orai News: प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस का जर्जर स्कूली भवन बारिश में कभी भी ढह सकता यह भी...