Orai News: जानवर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार की बाइक आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।ग्राम पचीपुरा कला निवासी महेंद्र कुमार 28 वर्ष शनिवार रात दो भाइयों के साथ बाइक से गांव भेंड़ सब्जी लेने जा रहा था। छानी के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई और महेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर चिंता जताई और उन्हें पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.