Orai News: जानलेवा हमले के 26 दिन बाद भी आरोपी फरार, पीड़ित ने लगाई गिरफ्तारी की गुहार
उरई, अगस्त 30 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में 26 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित को अभी भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।पाठकपुरा निवासी पीड़ित सचिन दीक्षित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों पर सत्ता पक्ष का संरक्षण होने का आरोप लगाया है। सचिन दीक्षित ने बताया कि 3 अगस्त की रात रूपेंद्र परिहार ने फोन कर उसे शहीद भगत सिंह चौराहे पर बुलाया था। वह अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद गगन राजपूत, रूपेंद्र उर्फ बीनू, शिवम सेंगर, ऋषि गुर्जर और बजरंग भदौरिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.