Orai News: जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिले 13 नए मरीज
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर व ग्रामीण क्षेत्र में एचआईवी के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लाइलाज बीमारी लगातार अपने पैर पसार रही है। इसके बाद इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाये जा रहे। इस वर्ष 13 नये मरीज़ों के मिलने के बाद संख्या 151 तक पहुंच गयी है।एचआईवी के प्रति जागरूक करने व इसको बढ़ने से रोकने के लिए के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन का गठन किया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एड्स सोसाइटी का गठन कर रखा है। सोसाइटी के गठन के बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एड्स जागरूकता कार्यक्रमों का अभाव ही दिखता है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक गर्भवती महिलाओ की एचआईवी जांच करायी जाती है। इसके साथ ही इच्छुक लोगों व एचआईवी ग्रस्त होने की सम्भावना होने पर जांच की जाती है। पिछले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.