Orai News: जहरीले कीड़े के काटने से अचेत वृद्ध को चारपाई पर ढोया
उरई, जुलाई 18 -- Orai News: आटा। संवाददाता आजादी के 73 साल बाद भी परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुइयाझोर तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी। शनिवार को इसका खामियाजा जहरीले कीड़े के काटने से अचेत एक वृद्ध को उठाना पड़ा। गांव तक जाने वाले कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते तथा टूटी पुलिया के कारण ट्रैक्टर बीच रास्ते में रुक गया। मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों ने वृद्ध को चारपाई पर लिटाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें चार पहिया वाहन से अस्पताल ले जाया गया।गांव निवासी सरवन 65 वर्ष शनिवार दोपहर को घर के बाहर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन इलाज के लिए उन्हें ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन गांव से बाहर निकलने वाले कच्चे रास्ते में कीचड़ और टूटी पुलिया के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.