Orai News: जहरीला पदार्थ खाने से अचेत वृद्ध अचेत
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में बीती शाम परिवारिक कलह के चलते एक वृद्ध ने कथित रूप से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्राम देवकली निवासी 60 वर्षीय बाल्मीक ने कथित रूप से परिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे।अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने वृद्ध की जांच की। हालत नाजुक पाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.