Orai News: जल है तो कल है' का दिया संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को स्व. कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर जालौन के प्रांगण में जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ विद्यालय के प्रबंधक पूरन लाल अग्रवाल, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश कुमार गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशील बाजपेई ने किया।भारत विकास परिषद की ओर से पहुंचे नगर के गणमान्य अतिथियों का विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशीष कुमार चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्य नंद कुमार राठौर के संचालन में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण पर व्याख्यान देने के साथ पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से जल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.