Orai News: जलभराव व गंदगी पर कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: कोंच। नगर में गंदगी, आवारा पशुओं और बारिश से जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ने सोमवार को एसडीएम अभिनव कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला आराजीलेन, भगत सिंह नगर, आजाद नगर, गांधीनगर, कांशीराम कॉलोनी व ब्लॉक कार्यालय इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया है। पानी निकासी न होने से आवागमन बाधित है और गंदगी व मच्छरों से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आम रास्तों पर अन्ना पशु डेरा डाले हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। रामकिशोर ने कहा कि पहले समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, जिस पर डीएम व तत्कालीन एसडीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.