Orai News: जर्जर सात िकमी सड़क के लिए निकाला जुलूस, उठाई मांग
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र में जुझारपुरा (बम्बा) से कूड़ा नहर पुल तक करीब 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क तीन विभागों के बीच जिम्मेदारी के विवाद में वर्षों से फंसी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान 6 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को एकजुट होकर तहसील पहुंचे और जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच जिम्मेदारी तय न होने के कारण वर्षों से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। तीनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, लेकिन सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका। नतीजतन हजारों ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.