उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासिनी एक महिला ने अपने बेटे पर जमीन बेचने का दबाव बनाने को लेकर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दिन उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता रामकुमारी पत्नी रामप्रसाद के अनुसार पति की मृत्यु के बाद उनके नाम पांच एकड़ तथा पुत्र के नाम पांच एकड़ भूमि विरासत में आई थी आरोप है कि अमित कुमार अपने हिस्से की जमीन का कुछ भाग बेच चुका है और अब उसकी जमीन भी बेचने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे पुत्र ने दोबारा जमीन उसके नाम करने की बात कही मना करने पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी इसी दौरान महिला की पुत्री रंजना ने मौके पर पहुंचकर उस...