उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कोंच (उरई), संवाददाता। भाइयों से जमीन बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने और रास्ता न देने से नाराज एक युवक अपनी पत्नी और मासूम बेटे के साथ मंगलवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। बार-बार कूदने की धमकी देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Orai News: पत्नी व बच्चों संग जमीनी विवाद में टंकी पर चढ़ा सोनूपरिवारिक जमीन विवाद कोंच क्षेत्र स्थित गोखले नगर निवासी सोनू कुशवाहा अपनी पत्नी शालिनी और दो साल के बेटे हार्दिक के साथ पारिवारिक जमीन विवाद में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सरोजिनी पार्क के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ ग...