Orai News: जमीन पर कब्जे का आरोप, घाट संचालकों के खिलाफ हंगामा
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: आटा। संवाददाता ग्राम परासन के मजरा अलमोडी डेरा में निजी भूमि पर मौरंग खनन को लेकर किसानों और घाट संचालकों के बीच विवाद हो गया। किसानों ने घाट संचालकों पर उनकी जमीन पर बोए गए फसल के बीज उखाड़ने और खेत में मौरंग के ढेर लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि जमीन को लेकर विवाद अभी सुलझ नहीं सका है।ग्रामीणों के अनुसार अलमोडी डेरा में निजी भूमि पर छह माह के लिए घाट संचालन किया जाता है। इसी दौरान मौरंग निकालने और जमीन के इस्तेमाल को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। किसान शिवनारायण, अच्छे लाल और श्याम बिहारी का आरोप है कि घाट संचालकों ने उनकी जमीन पर बोए गए फसल के बीज उखाड़ दिए। इसके बाद खेत में मौरंग के ढेर लगा दिए, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.