Orai News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम कुंठौदा निवासी सुरेंद्र पंचाल की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र पंचाल निवासी ग्राम कुंठौदा समेत चार लोगों ने वादी और उनकी पत्नी प्रीति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.