Orai News: जमीनी विवाद में मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
उरई, जुलाई 13 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर के मोहल्ला महमूदपुरा में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।उक्त प्रकरण को लेकर दीपक कुमार पुत्र सुखलाल निवासी मोहल्ला महमूदपुरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 16 जून 2026 को शाम करीब 4:30 बजे मकान में गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों संजय कुमार, अरविंद, राहुल तथा दो महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दीपक कुमार घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.