Orai News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, सादी वर्दी में तैनात हुई फोर्स
उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी राधा-कृष्ण मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़भाड़ को देखते हुए बाजारों में सादी वर्दी में भी पुलिस फोर्स लगाई गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था भी की गई।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर जिले के प्रमुख मंदिरों, जिनमें राधा-कृष्ण मंदिर, चौबे जी मंदिर, तुलसीनगर और कोंच के बड़े मंदिर शामिल हैं वहां महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.