Orai News: जन्माष्टमी पर किलेघाट में सजेगी बिहारी जी की भव्य झांकी
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यमुना नदी के ऐतिहासिक किलेघाट पर भगवान श्री बांकेबिहारी जी की भव्य झांकी और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।यमुना नदी के किनारे किलेघाट को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहेंगे। वहीं रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म के समय किलेघाट पर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। यह भी पढ़ें- 3.75 लाख वर्गफुट में कृष्ण नगरी, 3 हजार से ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.