उरई, जुलाई 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनहित के कार्यों में लापरवाही के साथ आपसी विवाद के चलते प्रभावित हो रहे कामकाज के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कदौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही पंचायत सहायक के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बबीना में ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत सहायक सुरेश निषाद एवं पंचायत सहायक दीपशिखा के मध्य विवाद हुआ था। इस पर पंचायत सहायक ने अभद्रता सचिव पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इस पर खंड विकास अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई और इसमें दोनों को ही दोषी मानकर रिपोर्ट सौंपी गई थी। यह भी स्पष्ट हुआ कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जनहित के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी। ...