उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा में हाथी और घोड़ों पर सवार छोटे बच्चे महापुरुषों के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के आकर्षक स्वरूप और शोभायात्रा की भव्यता ने लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और बढ़ा दिया। अग्रवाल समिति के अध्यक्ष मनीष भदौरिया, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जग्गी, उपाध्यक्ष बृज बिहारी मुखिया, अनिल अग्रवाल, रवि गोयल, अनूप अग्रवाल, राजाराम अग्रवाल, शीलू मिठ्या, विवेक अग्रवाल, मनीष चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक...