उरई, अगस्त 27 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार के जखा गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। दलपत बाबा मंदिर के पास गिरी बिजली से कई घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे लाखों रुपये के बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए।जखा गांव में गुरुवार सुबह दलपत बाबा मंदिर के पास अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। धमाके के साथ ही आसपास के घरों की वायरिंग से धुआं उठने लगा और कई घरों में हाई वोल्टेज का तीव्र झटका लगा। ग्रामीणों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान बीरेंद्र चौहान, अनिल कुशवाहा, राज कुमार कुशवाहा, शिव राज और सुरेन्द्र तोमर के घरों में हुआ है। इन परिवारों के इनवर्टर, फ्रिज, कूलर, पंखे और लाइटें एक झटके में फुंक गए। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया...