Orai News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, भाई ने हत्या का लगाया आरोप
उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कोटरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगल के पास बबूल के पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई उसकी हत्या का आरोप लगाया है पर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।मृतक की पहचान ग्राम जिगनी निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार डेढ़ महीने पहले पत्नी सुखवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके ग्राम सैदनगर चली गई थी। चार दिन पहले सुरेंद्र भी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था। पत्नी के वापस न आने पर शुक्रवार की रात सुरेंद्र ससुराल से निकला। बताया जा रहा है कि सैदनगर से करीब दो किमी दूर जंगल की तरफ उसने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.