Orai News: जंगली जानवर की दहशत में परासन, खेतों से स्कूल तक खौफ
उरई, अगस्त 14 -- Orai News: आटा। संवाददाता कदौरा ब्लाक में परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुइयाझोर और भड़राडेरा में जंगली जानवर के लगातार हमलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। तीन दिन के भीतर महिला और बालक समेत कई लोग इसके हमले की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को भड़राडेरा में भैंस चरा रहे रामतन को जंगली जानवर ने हाथ में काटकर लहूलुहान कर दिया, जबकि बुधवार शाम चार ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे हमला विफल कर अपनी जान बचाई। हालात यह हैं कि ग्रामीण अकेले खेत जाने से बच रहे हैं और अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी घबरा रहे हैं।बीते मंगलवार की शाम कुइयाझोर निवासी खेमचंद्र, माखनलाल, मलखान और शिवशंकर खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर झाड़ियों से निकलकर उनकी तरफ दौड़ा और हमला करने का प्रयास किया। चारों ने हिम्मत दिखाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.