Orai News: छौंक में चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला चोर, जेवरात बरामद
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी के छौंक गांव में मंगलवार रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोर गांव का ही युवक निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।बुधवार सुबह छौंक निवासी राजेश कुमार पुत्र गंगाधर ने पुलिस को सूचना दी थी कि रात में चोर उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 10 लाख का माल चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ राजेश कमल ने बताया कि जांच के दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र कैलाश अहिरवार संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.