Orai News: छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में प्रोफेसर बरी
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता कालपी कोतवाली क्षेत्र में करीब चार साल पहले सामने आए चर्चित दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामले में अदालत ने आरोपी प्रोफेसर को दोषमुक्त कर दिया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजीव सिंह ने सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आरोपी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय निवासी रावगंज को बरी करने का आदेश दिया।अभियोजन के अनुसार कालपी की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने पढ़ाने के बहाने संपर्क में लेकर 2018 से 2022 के बीच उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप था कि आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। हरिद्वार में योग की पढ़ाई के दौरान भी होटल में जबरदस्ती करने और विरोध पर मारपीट, बंधक बनाने के आरोप लगाए गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.