Orai News: छह साल बीतने के बाद भी शुरू नहीं हुआ व्यायामशाला का निर्माण
उरई, अगस्त 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कुठौंदा बुजुर्ग गांव में ग्रामीण युवाओं के स्वास्थ्य और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत की गई व्यायामशाला छह साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की है।कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में जनसुनवाई पोर्टल पर गांव में व्यायामशाला निर्माण कार्य शुरू कराने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके जवाब में 17 जनवरी 2020 को तत्कालीन बीडीओ द्वारा द्वारा लिखित आख्या भेजी गई थी। जिसमें कहा गया था कि व्यायामशाला निर्माण का कार्य वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना में शामिल है और लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश (सीमांकन) होते ही कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। इसके बाद छह साल बीत चुके हैं। वह लगातार शिकायतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.