Orai News: छत से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में कोहराम
उरई, जुलाई 16 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु का इटौरा में बुधवार देर नींद में छत का अंदाजा न लग पाने के कारण एक 25 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।बुधवार रात को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु का इटौरा निवासी मंगल 25 वर्ष रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। रात करीब 1 बजे वह नित्यक्रिया के लिए उठा। अंधेरे और नींद के कारण उसे छत के किनारे का अंदाजा नहीं लगा और वह सीधे नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन तुरंत जागे और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।अस्पताल में डॉक्टरों ने मंगल का उपचार शुरू किया, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.