उरई, अक्टूबर 31 -- Orai News: कोंच। संवाददाता भेंड़ पुलिस चौकी से कुछ मीटर दूरी पर प्लॉट की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।भेड़ निवासी कैलाश और सुरेश के बीच प्लॉट की जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। भेंड़ चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 6 माह पुराना है। पूर्व में हुई लड़ाई का वीडियो अब वायरल किया गया है। एक पक्ष के मयंक कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हि...