Orai News: चोरी की बाइक रखने में दोषी को 20 माह की कैद
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता एट थाना पुलिस ने वर्ष 2016 में धर्मसिंह निवासी मड़ैया थाना दिबियापुर जनपद औरैया को चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की थी और चोरी, धोखाधड़ी, फर्जी नंबर बदलकर वाहन का इस्तेमाल करने तथा चोरी की बाइक रखने समेत अन्य धाराओं में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले के ट्रायल के दौरान वादी समेत अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने न्यायालय के समक्ष अपनी-अपनी बहस प्रस्तुत की। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने आरोपी धर्मसिंह को दोषी पाया। न्यायालय ने दोषी को 20 माह के कारावास की सजा सुनाते हुए 4,500 रुपये का जुर्माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.