उरई, जुलाई 26 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी 21 जुलाई को बसरही गांव में हुई थी और इस मामले में पहले 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके है।पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को विमल सिंह निवासी ग्राम बसरही, थाना कदौरा ने अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी की तहरीर दी थी। इस संबंध में थाना कदौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। चेकिंग के दौरान कदौरा पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त जयहिंद सोनी निवासी ग्राम तुरमुहार, थाना पनवाड़ी, जनपद महोबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जयहिंद ने बताया कि वह चोरी के सोने-चांदी के जेवर खरीद-बेचकर जीवनयापन करता है। करीब एक महीने पहले रिंकू राजपूत और उसके साथी उसके पास आए और बताया कि उन्होंने बसरही गांव में चोरी कर जेवरात हासिल किए हैं। उसने वे जेवर ख...