उरई, अगस्त 1 -- Orai News: जालौन। संवाददाता आगामी चेहल्लुम के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम राकेश सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि नगर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम के दौरान निकलने वाले जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चेहल्लुम पर 130 जगह तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी यदि किसी प्रकार ...