उरई, सितम्बर 10 -- Orai News: माधौगढ़।थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अधेड़ को 1 किलो 609 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कुटरा मोड़ पर चेकिंग चल रही थी, तभी एक अधेड़ आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे झोले से 1 किलो 609 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम भरत सिंह उर्फ बापू निवासी कुंवरपुरा थाना कोंच बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...