Orai News: चूहे मार दवा को प्रसाद समझ खा गए सात बच्चे, मेडिकल कॉलेज से देर रात घर भेजे
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी क्षेत्र के हीरापुर गांव में सोमवार देर शाम को खेलते समय सात मासूम बच्चों के हाथ चूहे मारने की दवा लग गई। उसे प्रसाद समझकर खा लेने से सभी की हालत बिगड़ गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज से घर भेज दिया गया।ग्राम हीरापुर निवासी तीन वर्षीय अशराज पुत्र जगतपाल, पांच वर्षीय नैंसी पुत्री जगतपाल, चार वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र सुनील, छह वर्षीय राधा पुत्री राजेंद्र, चार वर्षीय पवन पाल पुत्र मनीष, चार वर्षीय आरती पुत्री राजेंद्र तथा चार वर्षीय चांदनी पुत्री राजेंद्र गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को कहीं डिब्बी में बंद रखी चूहे मार दवा मिल गई। मासूमों ने उसे प्रसाद समझकर खा लिया। कुछ देर बाद उल्टी, चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.