Orai News: चूल्हे की आग से गृहस्थी राख, लाखों का नुकसान
उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में रविवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से किसान की गृहस्थी राख हो गई। किसान की पत्नी खाना बनाकर पशुओं को चारा देने चली गई, चूल्हे की आग बुझाना भूल गई। चिंगारी से पास रखे खाड़ू-कंडे में आग लगी और टीनशेड वाले कमरे को चपेट में ले लिया। आग से कपड़े, अनाज, सोना-चांदी समेत करीब 7 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।रविवार दोपहर को ग्राम टिकरी निवासी किसान पवन सिंह की पत्नी रूबी देवी ने चूल्हे पर खाना बनाया। खाना बनाने के बाद वह करीब एक बजे पशुबाड़े में पशुओं को चारा-पानी देने चली गई। जल्दबाजी में चूल्हे की आग बुझाने का ध्यान नहीं रहा। चूल्हे से निकली चिंगारी पास में रखे खाड़ू और कंडों में जा गिरी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान के पास एक ही टीनशेड वाला कमरा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.